MP: प्रदेश के आधे से ज्यादा कलेक्टर हटाए जाएंगे,भिंड, रायसेन, सीहोर जिले शामिल

भोपाल। प्रदेश में बहुत जल्द प्रशासनिक फेरबदल किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश भर के आधे से ज्यादा कलेक्टर हटाए जा सकते हैं। इनमें कुछ कलेक्टर 3 साल का कार्यकाल पूरा करने पर हटाए जाएंगे तो कुछ कलेक्टर्स परफॉर्मेंस के आधार पर। हटाए जाने वाले 26 कलेक्टर्स में से कुछ को दूसरा जिला मिलेगा तो कुछ को मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया जाएगा।
इसी के साथ 2015 बैच के अफसरों को कलेक्टर बनने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। अभी 2014 बैच तक के आईएएस कलेक्टर बन पाए हैं। इसी के साथ कलेक्टरी की बाट जोह रहे प्रमोटी आईएएस अफसरों को भी मैदान में जाने का अवसर मिलेगा।

जिन कलेक्टरों को हटाए जाने की चर्चा है, उनमें बालाघाट कलेक्टर गिरिश कुमार मिश्रा, कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना, टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा, छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर, निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, सागर कलेक्टर दीपक आर्य, आगर मालवा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, खरगौन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, धार कलेक्टर, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच, राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, विदिशा कलेक्टर बुद्धेश वैद्य, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन, अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना का नाम शामिल बताया जा रहा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles