MP मानसून: उज्जैन में शिप्रा में बाढ़, मंदिर डूबे:MP में अगले कुछ घंटों में 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। उज्जैन में रविवार को शिप्रा नदी में अचानक जल स्तर बढ़ गया। देखते ही देखते घाट के किनारे पर छोटे मंदिर डूब गए। पार्किंग में खड़ी तीन कारें बह गई। वहां मौजूद लोगों ने कारों को निकाला।

रविवार को शाजापुर, सागर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। इधर, भोपाल में बड़े तालाब को भरने वाली कोलांस नदी का पानी एक फीट बढ़ गया। आईएमडी भोपाल ने आज मध्यप्रदेश 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पूरे प्रदेश में बिजली गिरने और चमकने के भी आसार हैं। मध्यप्रदेश में अब तक एवरेज 25% (9.3 इंच) बारिश हो चुकी है। यह औसत बारिश से 5% कम है। यानी अब तक 9.8 इंच पानी गिर जाना चाहिए था।

img 20240714 1922564802806949136506430

यूपी की ओर शिफ्ट हुई मानसून ट्रफ लाइन

भोपाल समेत पश्चिम मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश नहीं हो रही। इसकी वजह बताते हुए मौसम केंद्र की इंचार्ज डायरेक्टर डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन कहती हैं कि अभी कोई बड़ा मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं है। बारिश कराने वाली मानसून ट्रफ लाइन भी ऊपर तरफ यूपी की ओर शिफ्ट हो गई है।

छिंदवाड़ा में तेज बारिश, कई जगह पानी भरा
छिंदवाड़ा में रविवार को 15 मिनट बारिश हुई। निचले क्षेत्रों की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles