MP : विधायक ने अपने ही पीए को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…

अशोकनगर। जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय ने अपने ही पीए को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। पीए मनोज नामदेव ने स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला का ट्रांसफर करवाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी।

पीए मनोज नामदेव ने महिला अधिकारी के भाई से पहले ही 30 हजार रुपए ले लिए थे। दूसरी किस्त के 20 हजार रुपए गुरुवार को देने थे, लेकिन उसके पहले ही विधायक को किसी ने फोन पर रिश्वत की बात बता दी। फिर क्या था…जब अंकित जाटव बचे हुए 20 हजार रुपए लेकर आया तो विधायक ने अपने पास बुलाकर मामले को जाना और पूछा कि किसने किस काम के लिए पैसे मांगे हैं। तो युवक ने पीए मनोज नामदेव का नाम लिया।
इसके बाद विधायक ने तुरंत पीए को बुलाया। पहले तो मनोज पैसे लेने मुकर गया, लेकिन बाद में जब युवक ने पूरे मामले की जानकारी दी और सख्ती से बात की तो पीए ने पैसे लेने की बात मान ली। विधायक के कहने पर पीए ने पैसे वापस कर दिए।
इधर, विधायक हरिबाबू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर से पीए के ऊपर कार्रवाई की मांग की है।

अंकित जाटव ने बताया कि मेरी बहन अशोकनगर में CHO के पद पर पदस्थ है। उसका ट्रांसफर गुना कराना चाहता था। इसके लिए मेरी बात विधायक के पीए मनोज नामदेव से हुई थी। उसने ट्रांसफर के बदले 50 हजार रुपए मांग की थी। मैंने कुछ दिन पहले उसे 30 हजार रुपए दे दिए थे। आज 20 हजार लेकर आया था।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles