MP: कमलेश शाह मंत्री बनेंगे? सीएम बोले- अभी सिर्फ विकास की बात करें…

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश सरकार में कमलेश शाह को मंत्री बनाने के सवाल पर कहा, ‘देखिए, सरकार 5 साल के लिए है, साल – दो साल तो इस बात की गुंजाइश है कि हम विकास पर ध्यान दें, बाकी यह सब बातें होती रहेंगी। अभी सिर्फ विकास, विकास, विकास…।’
सीएम मंगलवार को अमरवाड़ा पहुंचे हैं। उपचुनाव में मिली जीत पर उन्होंने यहां आभार रैली की। तुलसा होटल में जबलपुर में 20 जुलाई को होने जा रही रीजनल इंडस्ट्री कॉन्कलेव 2024 को लेकर समीक्षा बैठक की। सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों की वर्चुअल समीक्षा की।
मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमारा विकास को लेकर कमिटमेंट है, इसी को लेकर आज औद्योगिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पहली मीटिंग की है।’ दिल्ली जाने के सवाल पर बोले, ‘दिल्ली की सरकार के साथ प्रदेश सरकार भी कदम से कदम मिलाए, इसलिए वहां भी जाना जरूरी है।’



