MP: जबलपुर कलेक्टर के बेटे की हीट स्ट्रोक से मौत:दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम

जबलपुर।  कलेक्टर दीपक सक्सेना के 21 वर्षीय बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उनकी मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह दिल्ली में अमोल सक्सेना के केयरटेकर जब उन्हें देखने के लिए गया, तब उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

बेटे की हालात खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली जाने के लिए रवाना हो गए। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आ गई कि उनके बेटे अब इस दुनिया में नहीं रहे। कलेक्टर दीपक सक्सेना जबलपुर वापस आ गए हैं।

सोमवार को ग्वारीघाट पर होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि अमोल की शनिवार को तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद रविवार को उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स से रिक्वेस्ट की है कि बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जाए। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। सोमवार को दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम होने के बाद एयर एंबुलेंस से अमोल का शव जबलपुर लाया जाएगा। यहां ग्वारीघाट पर उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार होगा।

दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे अमोल सक्सेना
जबलपुर कलेक्टर के बेटे अमोल सक्सेना दिल्ली में फिल्म स्टडीज से संबंधित कोई कोर्स कर रहे थे। कलेक्टर दीपक सक्सेना की एक बेटी भी है, जो दिल्ली में ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। दीपक सक्सेना मूल रूप से उज्जैन के रहने वाले हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles