MP: इंदौर भाजयुमो के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप: ‘सरकार अपनी है…’ कहकर डराया धमकाया, PMO और सीएम से की शिकायत

इंदौर। इंदौर बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौगात मिश्रा और उपाध्यक्ष कपिल गोयल के खिलाफ इंदौर के ही एक बिजनेसमैन ने गंभीर आरोप लगाकर PMO, मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत की है। बिजनेसमैन ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

शिकायत में जयश नाम के बिजनेसमैन ने शिकायत में लिखा है कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौगात मिश्रा और उपाध्यक्ष कपिल गोयल द्वारा प्रॉपर्टी में आवश्यकता होने पर 2 करोड़ रुपए लिए गए थे। आरोपियों ने किसी और व्यक्ति के PNB फायनेंस लिमिटेड के लोन सैंक्शन लेटर में काट छाट कर फर्जीवाड़ा किया। आरोपी बिजनेसमैन को शासन, पुलिस प्रशासन जेब में होना और सरकार अपनी होना बताकर डराते धमकाते रहे।

बिजनेसमैन ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का दुरुपयोग कर डराने धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, शिकायत को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर जांच करने की बात कह रहे हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles