MP: पोते और बेटे के साथ डाला था वोट, कमल पटेल और आरिफ मसूद पर कार्रवाई करेगा चुनाव आयोग

भोपाल। प्रदेश में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान पूर्व मंत्री कमल पटेल ने पोते के साथ मतदान किया था। वहीं, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी बेटे को ईवीएम तक ले गए थे। अब चुनाव आयोग पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पर कार्रवाई करेगा।

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा कि भोपाल के जिला पंचायत सदस्य विनय मैहर ने बेटे से वोट डलावाया था। इसका वीडियो सामने के आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब कमल पटेल और आरिफ मसूद के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles