MP: भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से उठी लपटें

भोपाल। भोपाल में गैस कांड वाले यूनियन कार्बाइड कारखाने में आग लग गई। दोपहर करीब 3.30 बजे कारखाने में प्लास्टिक के टैंक में आग लगी। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से इस पर काबू पाया।

यूनियन कार्बाइड कारखाना परिसर के सामने स्थित जेपी नगर की गली नंबर 10 में रहने वाले देवेंद्र कांसोटे ने बताया कि वह कारखाने के सामने से गुजर रहा था। तभी फैक्ट्री परिसर में धुंआ उठता दिखाई दिया। इस पर यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल के नजदीक जाकर देखा तो अंदर एक टैंक से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी।

उसने तत्काल नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। करीब 10 मिनट बाद पहुंची दमकलों ने कारखाना परिसर में लगी आग को 20 मिनट की मशक्कत के बाद काबू कर लिया। आग के नियंत्रित हो जाने के बाद जब फायर अमले ने आग के कारणों की तफ्तीश की, तो आग प्लास्टिक की टंकी में लगने का खुलासा हुआ।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles