MP: एक ही परिवार के पांच लोग फंदे से लटके मिले, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल

अलीराजपुर। जिले में सोमवार को एक बंद पड़े मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे से शवों को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मामला सोंडवा थाना क्षेत्र के राऊडी गांव का है। जहां एक बंद मकान में एक ही परिवार के पांच शवों का फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। रिश्तेदारों ने आत्महत्या से नकारते हुए हत्या की आशंका जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ही परिवार के पांच सदस्यों का शव मिलने की खबर इलाके में हड़कंप मच गया। मकान के बाहर लोगों का तांता लग गया। सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए।मृतकों के रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका है, जबकि पुलिस मामले पर सभी पहलुओं की जांच के बाद कुछ कहने को कह रही है।

गुनेरी पंचायत के ग्राम राऊडी के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान क्रमशः पति राकेश पिता जागर सिंह, पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के रूप में हुई है, जिनका शव घर में फंदे पर लटके मिले। बताया जाता है कि राकेश के काका सुबह घर पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles