MP: पांच आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना, सुनील मेहता सिवनी के नए एसपी

भोपाल। राज्य शासन ने आज भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। सुनील मेहता सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

सुश्री सोनाली मिश्रा, भापुसे (1993)अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / संचालक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौरी, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अशोक गोयल, भापुसे (2003) पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस सुधार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक, मानव अधिकार आयोग, म.प्र. भोपाल (सेवाऐं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए),  श्री सुनील कुमार मेहता, भापुसे (2016)पुलिस अधीक्षक, देहात, इन्दौर को पुलिस अधीक्षक, जिला- सिवनी
श्री राकेश कुमार सिंह, भापुसे (2010) को भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, श्रीमती हितिका वासल, भापुसे (2017) पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, जिला इंदौर को पुलिस अधीक्षक, देहात, इन्दौर पदस्थ किया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles