MP: पांच आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना, सुनील मेहता सिवनी के नए एसपी
भोपाल। राज्य शासन ने आज भारतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। सुनील मेहता सिवनी के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
सुश्री सोनाली मिश्रा, भापुसे (1993)अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय, भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / संचालक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भौरी, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अशोक गोयल, भापुसे (2003) पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस सुधार, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को पुलिस महानिरीक्षक, मानव अधिकार आयोग, म.प्र. भोपाल (सेवाऐं सा.प्र.वि. को सौंपते हुए), श्री सुनील कुमार मेहता, भापुसे (2016)पुलिस अधीक्षक, देहात, इन्दौर को पुलिस अधीक्षक, जिला- सिवनी
श्री राकेश कुमार सिंह, भापुसे (2010) को भोपाल सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, श्रीमती हितिका वासल, भापुसे (2017) पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, जिला इंदौर को पुलिस अधीक्षक, देहात, इन्दौर पदस्थ किया गया है।





