MP: जबलपुर में ट्रैक्टर पलटने से चार नाबालिगों सहित पांच की मौत

जबलपुर। जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार नाबालिग हैं तो एक 18 वर्ष का युवक शामिल है। जानकारी के मुताबिक घटना जबलपुर के थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा की है। बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे घायल हुए हैं। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर (18) निवासी ग्राम तिनेटा देवी चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50,000 एवं घायलों को 10,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

घटना को लेकर सूबे के मुखिया सीएम मोहन यादव ने दुख जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा कि तिनेटा देवरी में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। हादसे में जो 2 बच्चे घायल हुए हैं, उनके उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शासन द्वारा मृतक बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। 

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles