MP: बुजुर्ग को आया चक्कर, सिंधिया-प्रियदर्शिनी ने पानी पिलाया, रुमाल से आंखें और चेहरा पोंछा…
ग्वालियर। जय विलास पैलेस में राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने पहुंचे 99 साल के बुजुर्ग को चक्कर आ गए। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें संभाला। सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी पानी लेकर आईं। सिंधिया ने अपने हाथ से उन्हें पानी पिलाया।
सिंधिया दंपती ने अपने रुमाल को पानी में भिगोकर बुजुर्ग की आंखों, गर्दन और चेहरे को पोंछा। सिंधिया बुजुर्ग का हाथ पकड़े रहे। हालत में सुधार होने पर अपने कर्मचारियों से उन्हें घर तक छोड़ने के लिए भी कहा। सिंधिया दंपती की संवेदनशीलता का वीडियो सामने आया है।

बुजुर्ग का नाम गणपत राव है, वह राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। व्यापारी गणपत राव चेंबर ऑफ कॉमर्स के भी सदस्य रहे हैं। सिंधिया और उनकी पत्नी, गणपत राव की 20 मिनट तक परिवार के सदस्य की तरह देखरेख करते रहे।
बुजुर्ग ने प्रियदर्शिनी को दिया आशीर्वाद
बुजुर्ग व्यापारी ने जब अपने प्रति महाराज और महारानी का व्यवहार देखा तो वे भावुक भी हो गए। उन्होंने प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को आशीर्वाद दिया। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी कहा कि आपके कदम कभी नहीं रुकें और आप हर दिन के साथ तरक्की करते चले जाएं।





