MP: डॉ. राजेश राजौरा बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। वे पूर्व में दिए गए दायित्व भी निभाते रहेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में महिला और बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला को प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया है।
वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को विशेष आयुक्त, समन्वय मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली और आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।







