MP: निगम फर्जी बिल घोटाला; एक और ठेकेदार गिरफ्तार:1 करोड़ के बिल लगाकर निगम को पहुंचाई चपत

इंदौर। इंदौर नगर निगम के डेढ़ सौ करोड़ रु. के फर्जी बिल घोटाले में एमजी रोड पुलिस ने एक और आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। उसने 1.8 करोड़ रु. के बिल पास कराकर निगम को चपत लगाई थी। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी का नाम जाहिद पिता मोहम्मद खान (41) निवासी दयानंद नगर, माणिकबाग रोड है। उसकी डायमंड एसोसिएट नाम से फर्म है। उसने निगम इंजीनियर अभय राठौर के साथ मिलकर फर्जी बिल पेश किए थे जबकि मैदानी तौर पर काम हुए ही नहीं थे। इस मामले में ड्रेनेज घोटाले में ठेकेदार एजाज उर्फ एहतेशाम भी लिप्त है जो फरार है। आरोपी जाहिद उसका साल है। जाहिद निगम से भ्रष्टाचार में बर्खास्त हुए बेलदार असलम खान का भी रिश्तेदार है।

उधर, इसी मामले में गिरफ्तार अनिल कुमार गर्ग (संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, स्थानीय निधि संपरीक्षा, इंदौर), डिप्टी डायरेक्टर (ऑडिट) समरसिंह परमार और असिस्टेंट ऑडिटर रामेश्वरसिंह परमार रिमांड पर हैं। इनसे घोटालों की वे फाइलें जो इनकी सहमति से फॉरवर्ड हुई थी, के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles