MP: अशोका गार्डन टीआई की शिकायत करने पहुंचे कांग्रेस नेता, थाना प्रभारी को शोकाज नोटिस

भोपाल। कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने अशोका गार्डन टीआई हेमंत श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस दे दिया है। टीआई के खिलाफ अगली कार्रवाई नोटिस का जवाब मिलने के बाद की जाएगी।

इससे पहले आज गुरुवार सुबह पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, मुकेश नायक एवं पीसी शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने पीएचक्यू पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को अशोका गार्डन थाने में हुए पूरे घटनाक्रम और टीआई हेमंत श्रीवास्तव की भूमिका की शिकायत की। दिग्विजय सिंह ने सरकारी कर्मचारी के सर्विस रुल्स के बारे में बताया और सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का हवाला दिया।

बुधवार को अशोका गार्डन थाने में हुई घटना की शिकायत करने कांग्रेस नेता आज पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से शिकायत करने पहुंचे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सरकारी नियमों को हवाला दे कमिश्नर को पूरी बात समझाई।

कार्रवाई नहीं हुई तो रणनीति बनाएगी कांग्रेस

पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- कमिश्नर ने 2 दिन का समय मांगा है। 2 दिन में अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हम आगे की रणनीति तय करेंगे। हमने अनुमति मांगी है कि अगर थाने के अंदर बीजेपी के नेताओं को सुंदरकांड की अनुमति मिल सकती है, तो कांग्रेस के कार्यकर्ता भी सुंदरकांड का पाठ करेंगे। हर धर्म का त्योहार मनाएंगे।

पुलिस कमिश्नर ने कहा- व्यक्तिगत अनुमति नहीं दी सकती
कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा- एक राजनीतिक दल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की है। उनके ज्ञापन में कल की घटना का जिक्र था। बहुत सारे क्षेत्रों में थाने के अस्तित्व से पहले इस तरह के धार्मिक स्थल हैं। कई जगह पर मंदिर हैं, कई जगह पर मजारें हैं। वहां आयोजन भी होते हैं। लेकिन, सामान्यतः निजी व्यक्तियों को थाना परिसर में आयोजन की अनुमति नहीं दी जाती। उस थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के द्वारा जो अनुमति दी गई है। इस मामले में थाना प्रभारी का स्पष्टीकरण लेने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। सामान्य तौर पर निजी व्यक्तियों को इस तरह की अनुमति नहीं दी जाती। चूंकि थाना प्रभारी ने ऐसी अनुमति दी है तो इसलिए उनसे स्पष्टीकरण लेने के लिए नोटिस जारी किया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles