MP: उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने किया इंडियन काफी हाउस का शुभारंभ

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन के लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने अनोखी सौगात दी है. उज्जैन के पुलिस कंट्रोल रूम के पास उन्होंने एक कॉफी हाउस का उद्गाटन किया. इस कॉफी हाउस में उज्जैनवासियों को अनेक व्यंजनों का स्वाद मिलेगा. सरकार ने बताया है कि इस कॉफी हाउस में पुलिस विभाग के कर्मचारियों को 30 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।

करीब ढाई हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बनाए गए इस इंडियन कॉफी हाउस रेस्टोरेंट का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित करने के बाद वहां पर बैठकर स्वल्पाहार भी ग्रहण किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान भोजन की गुणवत्ता की सराहना भी की।

पुलिस विभाग की देख रेख में हुआ शुरू
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस इंडियन कॉफी हाउस शाखा को बनाने वाली एजेंसी पुलिस विभाग है. इसमें पुलिस विभाग के लिए विशेष 30 फीसदी का डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा. शुभारंभ के बाद अब यह आमजनों के लिए खुल जाएगा. इंडियन कॉफी हाउस की पहली शाखा प्रदेश के जबलपुर में शुरू की गई थी।

img 02155345551579715587891

अच्छी क्वालिटी का मिलेगा भोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की जनता और पुलिस प्रशासन की सुविधा के लिए इंडियन कॉफी हाउस शुरू किया गया है. इसके माध्यम से सभी को अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन मिलेगा. इसी के साथ इंडियन कॉफी हाउस भारत की विविधता को एकरूपता प्रदान करने वाले अनेक प्रकार के व्यंजन जनता को उपलब्ध करवाएगा।

शुभारंभ के अवसर पर सांसद संत उमेश नाथ महाराज, इंडियन काफी फेडरेशन जबलपुर के चेयरपर्सन ओके राजगोपाल, विधायक महेंद्र कालूखेड़ा, संभागायुक्त संजय गुप्ता, आईजी संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, भोपाल के प्रबंधक कुमारन, सुनील, तुलसी, बीजू एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

img 02423640167838727506016

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles