MP: सीएम मोहन यादव ने कोर टीम को बांटे विभाग, राजोरा, संजय शुक्ला और भरत यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भोपाल। सीएम मोहन यादव ने अपनी कोर टीम के बीच काम का बंटवारा कर दिया है। इसमें अपर मुख्य सचिव सहित 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव के बीच काम बांटा गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभागों की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इन्हें अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को रिपोर्ट करना होगा और इनके द्वारा सौंपी गईं जिम्मेदारी को पूरा करना होगा।
संजय शुक्ला और भरत यादव को सबसे बड़े विभाग

सीएम मोहन यादव की ओर से काम का बंटवारा करने के बाद विभाग के हिसाब से इसका विश्लेषण करना होगा। इसमें जो सामने निकल कर आ रहा है, उसके तहत प्रमुख संजय शुक्ला और सचिव भरत यादव को सबसे ज्यादा भारी भरकम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास भी महत्वपूर्ण विभाग हैं, लेकिन शुक्ला और यादव के पास ज्यादा वेटेज वाले विभाग आए हैं। हालांकि, प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह के पास भी महत्वपूर्ण विभाग हैं, लेकिन शुक्ला और यादव के पास ज्यादा वेटेज वाले विभाग आए हैं।

अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभाग नहीं सौंपे

CM Mohan Yadav की ओर से किए गए कार्य विभाजन में अपर सचिव और उप सचिव को सीधे विभाग नहीं सौंपे गए हैं। इन्हें अपर मुख्य सचिव, 2 प्रमुख सचिव और एक सचिव को रिपोर्ट करना होगा। इससे पहले की व्यवस्था में अपर सचिव और उप सचिव के पास सीधे विभागों की जिम्मेदरी थी।

किसे क्या जिम्मेदारी मिली

राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव
सीएम की घोषणाओं सहित सभी विभागों के कार्य और मॉनीटरिंग देखेंगे।

संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव
सामान्य प्रशासन, कार्मिक, गृह, वित्त, विधि एवं विधायी, संसदीय कार्य, नगरीय प्रशासन एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण, परिवहन, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा, वन, ऊर्जा सहित अन्य विभाग

भरत यादव, सचिव
जनसंपर्क, लोक निर्माण, राजस्व, पीएचई, खनिज, वाणिज्यक कर, सहकारित, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि सहित अन्य विभाग देखेंगे।

राघवेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव
स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यावरण, पर्यटन, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, सामाजिक न्याया एवं अन्य विभाग देखेंगे।

img 20240623 2113473875748719230067730
img 20240623 2113596882510343695799921
img 20240623 2114142272470668638913126
img 20240623 2114257974159077588800918
img 20240623 211440591997525062907762
img 20240623 2114522602498394512129599
img 20240623 211503968863439784923550
img 20240623 2115172642886299569150062
img 20240623 2115302379735744231738240
img 20240623 2115457530538788001035351

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles