MP: नर्सिंग कॉलेजों पर CBI का छापा, सीबीआई निरीक्षक रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
इन्दौर। प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में CBI ने बड़ा एक्शन लिया है। आपको बता दें कि प्रदेश के कई नर्सिंग कॉलेजों पर CBI ने छापेमारी की है। इसी बीच सीबीआई का अफसर भी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है. CBI निरीक्षक राहुल राज 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है. मामले में एजेंट सचिन जैन को भी किया गिरफ्तार किया गया है. राहुल राज ने सही रिपोर्ट पेश न करने के एवज में रिश्वत मांगी थी ।
बता दें. इंदौर नर्सिंग कॉलेज संचालक समेत कई आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। CBI ने ये छापेमारी हाईकोर्ट के निर्देश पर की है, CBI ने विभागीय लोगों के खिलाफ जांच की है।
गौरतलब है कि जनहित याचिका पर हाई कोर्ट CBI को प्रदेशभर के नर्सिंग कॉलेज की जांच करने का आदेश दिया था। जांच में कई ऐसे नर्सिंग कॉलेजों को भी क्लीन चिट दे दी गई थी जो मान्यताओं पर खरा नहीं उतरे थे। इसमें CBI ने कुछ विभागीय लोगों को भी जांच के रडार पर लिया है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों को भोपाल की CBI विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है। जांच की धारा आगे बढ़ने पर कही और नर्सिंग कॉलेज संचालक बेनकाब होंगे। शनिवार से शुरू हुई छापामारी की कार्रवाई जारी है।रतलाम इंदौर से संचालकों को हिरासत में भी लिया गया है। CBI गिरफ्तार लोगों को रिमांड लेकर कुछ और जगह पर भी छापेमारी कर सकती है। जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है उसमें नर्सिंग कॉलेज से जुड़े सदस्य भी शामिल हैं।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI ने 308 नर्सिंग कॉलेज की जांच की थी जिसमें 169 नर्सिंग कॉलेजों को सूटेबल और 66 को अनसूटेबल बताया गया था। वहीं 73 नर्सिंग कॉलेज में कमियां बताई गई थी।





