MP: पूर्व मंत्री कमल पटेल ले पोते को पोलिंग बूथ में प्रवेश का मामला,  हरदा डीईओ सस्पेंड

भोपाल। पूर्व मंत्री पटेल नाबालिग पोते को पोलिंग बूथ में ले जाने के मामले में एक्शन हरदा के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) व लोकसभा चुनाव में सेक्टर अधिकारी रहीं पीएम सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग थी। हरदा जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने नाबालिग पोते को साथ ले जाकर मतदान किया था। इसके वीडियो सामने आए थे। एआरओ कुमार शानु देवडिय़ा की रिपोर्ट पर पूर्व मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
कलेक्टर आदित्य सिंह ने नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर को सेक्टर अधिकारी पर कार्रवाई के लिए लेटर लिखा था। कमिश्नर ने शुक्रवार देर शाम सेक्टर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। मामले में मतदान केंद्र की पीठासीन अधिकारी शर्मिला पाटिल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles