MP: भोपाल में बिल्डर की गुंडागर्दी, रजिस्ट्री कराने की जगह सर फोड़ा

बिल्डर ने कोरल कसा के फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए ढाई लाख रुपये अतिरिक्त मांगे मना करने पर हमला किया

भोपाल। पत्रकार संजय चतुवेर्दी के बड़े भाई विष्णु चतुवेर्दी पर बिल्डर ने गुंडागर्दी दिखाते हुए हमला कर दिया। बिल्डर राजकुमार हिमानी ने उनके सर पर ईंट से प्रहार किया, जिसे उनके सर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामूली धराओं में मामला दर्ज कर इति श्री कर ली। पुलिस ने बिल्डर की शिक़ायत पर पत्रकार संजय चतुवेर्दी, विष्णु चतुवेर्दी, निमेश चतुवेर्दी तथा एकांश जैन के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया है।
मामला पीपल्स मॉल के पास बन रहे कोरल कासा के फ्लैट की रजिस्ट्री का है। पत्रकार संजय चतुवेर्दी साहित परिवार के लोगों ने यहां कुल चार फ्लैट बुक किए हैं। इनमें से दो की रजिस्ट्री हो चुकी है, जबकि दो की रजिस्ट्री होनी बाकी है। इन्ही प्लाटों की रजिस्ट्री को लेकर सभी बिल्डर से बात करने के लिए गए थे, जहां उसने अतिरक्त खर्च का हवाला देते हुए ज्यादा पैसे मांगे। लेकिन मांग की विरोध करने पर वह गाली-गलौच और मारपीट करने पर उतर आए। इस हमले में निमेश, एकांश के साथ विष्णु चतुर्वेदी को गंभीर चोट आई है। बिल्डर राजकुमार ने उनके सर पर इंट से प्रहार किया जिससे खून बहाने लगा। इसके बाद बिल्डर ने सभी को ऑफिस में बंद कर दिया और भाग गया। जिसकी वजह से उनको इलाज के लिए ले जाने में भी देर हुई। पुलिस के पास जाने के बाद शटर खोला गया। तब सभी बाहर निकल पाए। इसके बाद सभी को लेकर बिल्डर राजकुमार हिमथानी और उसके साथी प्रवीण हिमथानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। विष्णु चतुर्वेदी के सर पर गंभीर चोट आने से काफी खून बह गया। उन्हें मेडिकल के लिए हमीदिया हॉस्पिटल ले जाया जहां उनके सार पर तीन टांके आए हैं। पुलिस ने गंभीर चोट के बावजूद बिल्डरों के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज नहीं किया। दूसरी तरफ बिल्डर की शिकायत पर एक काउंटर मामला दर्ज किया है, जिसमें सभी फरियादियों को आरोपी बना दिया गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles