MP: बजरंग दल का सदस्य निकला मंदिर में चोरी का मास्टरमाइंड..

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले का हनुमान टेकरी मंदिर गुना ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के हिंदुओं की आस्था का बड़ा केन्द्र है। हनुमान टेकरी मंदिर में चार साल पहले एक बड़ी चोरी हुई थी जिसका अब पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने भगवान के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। हैरानी की बात ये है कि चोरी का मास्टरमाइंड खुद हनुमान जी का भक्त है और रोजाना हनुमान टेकरी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जाता था। वो बजरंग दल का सदस्य भी है।

गुना पुलिस ने हनुमान टेकरी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड गणेश राम जायसवाल नाम का युवक है जो कि बजरंग दल का सदस्य भी है। गणेश घर के पैसे जुए में हार गया था। ये पैसा उसकी बीवी के इलाज के लिए था। पैसों की भरपाई के लिए उसने हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी का प्लान अपने दोस्त अन्नू उर्फ अनिल मोर के साथ मिलकर बनाया। गणेश हनुमान जी का भक्त है और रोजाना दर्शन करने टेकरी पर जाता था इसलिए उसे मंदिर और दान पेटी के बारे में पूरी जानकारी थी।

घर के पैसों की भरपाई करने के लिए गणेश मंदिर में चोरी का मन बना चुका था उसने दोस्त अनिल के साथ मिलकर 10-15 दिन तक मंदिर की रैकी की और चोरी का प्लान बनाया। फिर मनोज जोगी व मनोज चौरसिया नाम के दो साथियों को भी चोरी में शामिल किया। चोरी के बाद टेकरी प्रबंधन ने दान पेटी में करीब 50 हजार रुपए होना बताया था लेकिन आरोपियों ने पूछताछ में 3.10 हजार रूपए से अधिक नकद चुराना कबूल किया है और उनसे 1.13 लाख रुपये बरामद भी हुए हैं।

img 20240529 1612215015760181305673746

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles