MP: अनुराधा शंकर विशेष पुलिस महानिदेशक बनीं

भोपाल। प्रदेश में स्पेशल डीजी के पद पर पदस्थ पुरुषोत्तम शर्मा आज रिटायर हो रहे हैं। । उनके रिक्त पद पर एक मई से एडीजी अनुराधा शंकर सिंह स्पेशल डीजी प्रशिक्षण के रूप में काम करेंगी।
आज उनके स्पेशल डीजी बनाने के आदेश गृह विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं वे एक माह तक ही स्पेशल डीजी रह पाएंगी। वे 31 मई को रिटायर हो रही हैं। इसके बाद एडीजी राजेश गुप्ता को स्पेशल डीजी बनने का मौका मिल सकेगा। कल ही एडीजी बीबी शर्मा भी रिटायर होंगे तो उनके स्थान पर एडीजी बनने की वरिष्ठता में सोनाली गुप्ता का नाम है, लेकिन वे बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसलिए आईजी रवि कुमार गुप्ता को एडीजी पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

img 20240430 1552056495962731811197679
MP: अनुराधा शंकर विशेष पुलिस महानिदेशक बनीं 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles