MP: रीवा में दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश:जमीन के झगड़े में डंपर से मुरम डाली; एक गले तक, दूसरी कमर तक दबी

रीवा। रीवा में जमीन के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने डंपर से महिलाओं पर मुरम डाल दी। इससे एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मुरम के ढेर में दब गई। बाद में फावड़े से मुरम हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। एक महिला बेहोश हो गई।

मामला मनगवां थाना इलाके के गंगेव चौकी गांव का है। शनिवार को यह विवाद हुआ। इसका वीडियो सामने आया है। रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट कर इस मामले में सरकार को घेरा है।
एडिशनल एसपी विवेक लाल का कहना है कि महिलाएं विरोध कर रही थीं। डंपर से मुरम पलटी कर दी, जिसमें दो महिलाएं दब गईं। जांच कर रहे हैं।

दोनों पक्षों में पारिवारिक झगड़ा
दोनों पक्षों का पारिवारिक जमीन का विवाद है। दोनों के घर आसपास हैं। गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय रास्ता बनाना चाह रहे थे। जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय उन्हें रोक रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। पहले मारपीट हुई। इसके बाद ममता पांडेय पत्नी जीवेश और आशा पांडेय पत्नी शिवेश के ऊपर मुरम डाल दी। गोकर्ण और महेंद्र के कहने पर मढ़ी गांव का ट्रक मालिक राजेश सिंह मुरम लेकर आया था।

पट्‌टे की जमीन पर जबरन डाल रहे सड़क

गंगेव चौकी निवासी जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय ने बताया कि पट्टे की जमीन में जबरन मुरम डालकर सड़क बनाई जा रही थी। हमने मढ़ी गांव के राजेश सिंह को मुरम डालने से मना किया। इस पर गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय ने हमारी पत्नियों के साथ मारपीट की। उन पर मुरम डालकर जान से मारने कोशिश की। ममता पांडेय और आशा पांडे को गंगेव प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

img 20240721 1924382681143094802532500
img 20240721 1924578068141609617769243


रीवा में दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश:जमीन के झगड़े में डंपर से मुरम डाली; एक गले तक, दूसरी कमर तक दबी

रीवा में जमीन के झगड़े में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने डंपर से महिलाओं पर मुरम डाल दी। इससे एक महिला कमर तक और दूसरी गले तक मुरम के ढेर में दब गई। बाद में फावड़े से मुरम हटाकर दोनों को बाहर निकाला गया। एक महिला बेहोश हो गई।

मामला मनगवां थाना इलाके के गंगेव चौकी गांव का है। शनिवार को यह विवाद हुआ। इसका वीडियो सामने आया है। रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट कर इस मामले में सरकार को घेरा है।
एडिशनल एसपी विवेक लाल का कहना है कि महिलाएं विरोध कर रही थीं। डंपर से मुरम पलटी कर दी, जिसमें दो महिलाएं दब गईं। जांच कर रहे हैं।

दोनों पक्षों में पारिवारिक झगड़ा

दोनों पक्षों का पारिवारिक जमीन का विवाद है। दोनों के घर आसपास हैं। गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय रास्ता बनाना चाह रहे थे। जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय उन्हें रोक रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। पहले मारपीट हुई। इसके बाद ममता पांडेय पत्नी जीवेश और आशा पांडेय पत्नी शिवेश के ऊपर मुरम डाल दी। गोकर्ण और महेंद्र के कहने पर मढ़ी गांव का ट्रक मालिक राजेश सिंह मुरम लेकर आया था।

पट्‌टे की जमीन पर जबरन डाल रहे सड़क

गंगेव चौकी निवासी जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय ने बताया कि पट्टे की जमीन में जबरन मुरम डालकर सड़क बनाई जा रही थी। हमने मढ़ी गांव के राजेश सिंह को मुरम डालने से मना किया। इस पर गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय ने हमारी पत्नियों के साथ मारपीट की। उन पर मुरम डालकर जान से मारने कोशिश की। ममता पांडेय और आशा पांडे को गंगेव प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पटवारी ने कहा- महिलाओं पर अपराध रोकने में सरकार विफल

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, ‘इस घटना ने एक बार फिर बीजेपी शासन की महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वैसे भी मध्यप्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में पहले नंबर पर है। मुख्यमंत्री जी, क्या आपकी सरकार से ये बहनें उम्मीद रख सकती हैं कि इस घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच होगी। आपकी सरकार महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में बार-बार असफल हो रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने लिखा, ‘महिलाओं ने अपनी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध किया, तो दबंगों ने मुरम के नीचे दबा कर जिंदा दफनाने का प्रयास किया। भाजपा की सरकार में माफियाओं का बोलबाला है। दलित, आदिवासी, महिलाओं को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।’

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भेजी टीम
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और वाहन को जब्त करने के लिए टीम भेजी गई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles