Kuno बारिश के बीच कूनो के जंगल से बाहर निकली चीता फैमिली, हाइवे पर सैर करती दिखी

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क की सबसे सक्रिय और चर्चित मादा चीता ‘ज्वाला’ एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वह अपने तीन शावकों के साथ विजयपुर क्षेत्र के गसवानी के पास बारिश के बीच देखी गई.
हैरान करने वाला दृश्य तब सामने आया जब उसका एक शावक ग्वालियर-विजयपुर हाइवे किनारे टहलता नजर आया, जबकि बाकी दो शाक्क जंगल में समानांतर चलते दिखे. यह दृश्य देखकर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई.

वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और ट्रैकिंग टीम लगातार ज्वाला और उसके शावकों पर नजर रख रही है.
यहां बता दें कि ‘घुमक्कड़ रानी’ कही जाने वाली ज्वाला कूनो, शिवपुरी, मुरैना और आसपास के जंगलों में बार-बार भ्रमण कर चुकी है.
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरुकुराल ने बताया कि चीता जहां भी है, हमारी ट्रेकिंग टीम की निगरानी में है, ज्वाला और उसके तीनों शावक स्वस्थ हैं और सामूहिक शिकार सीख रहे हैं, जो उनके प्राकृतिक व्यवहार का संकेत है.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles