MP: महाकाल के दर्शन करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- विस्तार में प्राचीनता का ध्यान रखा जाए…

उज्जैन। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज उज्जैन में भगवान महाकाल के दरबार में पूजा अर्चना की. वहीं दर्शन के बाद सिंधिया ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और स्थानीय सांसद से बात करूंगा कि मंदिर के भव्य रूप में विस्तारीकरण जरूर किया जाए मगर प्राचीनता का भी पूरी तरह ध्यान रखा जाए।

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे उनके साथ डॉक्टर मोहन यादव सरकार के मंत्री भी मौजूद थे. उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान की पूजा अर्चना की, वहीं गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. महाकालेश्वर मंदिर के पंडित और पुरोहितों ने विधि विधान के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूजा अर्चना करवाई।

मैं मुख्यमंत्री और सांसद से जरूर करूंगा चर्चा- सिंधिया
सिंधिया ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर का विस्तारीकरण और विकास कार्य जरूर होना चाहिए लेकिन, प्राचीन विरासत का भी ध्यान रखा जाए. मंदिर के प्राचीन स्वरूप को आधुनिकता से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया से भी चर्चा करेंगे। बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर का विस्तारीकरण कार्य चल रहा है. इसी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ओर से यह टिप्पणी की है. उनका मानना है कि रेनॉवेशन भी जरूरी है लेकिन मंदिरों की जो प्राचीनता है इस दौरान उसका भी ध्यान रखना चाहिए.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles