MP: 14 आईएएस अफसरों के तबादले, सुदाम खाड़े जनसंपर्क आयुक्त, ग्वालियर, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर बदले

भोपाल। प्रदेश शासन ने 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। गुरुवार देर रात इसके आदेश जारी किए गए हैं। इसमें अपर मुख्य सचिव, सचिव और अपर सचिव स्तर के अफसर इधर से उधर किए गए हैं।ग्वालियर संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े आयुक्त जनसंपर्क बनाए गए हैं। खाड़े भोपाल कलेक्टर भी रह चुके हैं।

ग्वालियर, रीवा और नर्मदापुरम संभाग में नए संभाग आयुक्त की पोस्टिंग की गई है।  वहीं रीवा संभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी शहडोल संभाग आयुक्त बाबू सिंह जामोद को सौंपी गई है। रीवा के वर्तमान संभाग आयुक्त गोपालचंद डाड के 30 जून को रिटायर होने के बाद यह पद खाली होगा। इसके साथ ही कृष्ण गोपाल तिवारी को आयुक्त नर्मदापुरम संभाग और मनोज खत्री को आयुक्त ग्वालियर संभाग पदस्थ किया गया है।

लंबे समय से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति और आनंद विभाग पदस्थ किया गया है। एसीएस जेएन कंसोटिया को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक और विनोद कुमार को संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान बनाया गया है। डॉ संजय गोयल सचिव स्कूल शिक्षा पदस्थ किए गए हैं।

सूची …

img 20240627 234614786978297467397467
img 20240627 2346302958938270348705343
img 20240627 2346423392706622012459626
img 20240627 2346512457892639676979843

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles