MP: मंत्री  के बंगले में  नीम के पेड़ में आम के फल…. स्वाद नेचुरल..

भोपाल: ये कहावत तो सबने सुनी है कि बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होए, लेकिन भोपाल में नीम के पेड़ में आम लगते हुए जरूर देखा गया है। राजधानी भोपाल में  पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में लगा एक पेड़ अचानक सुर्खियों में आ गया है। यहां पर एक नीम का पेड़ है लेकिन उसमें फल आम के लगते हैं।

असल में मंत्री जी को जबलपुर जाना था। तैयारी पूरी हो गई थी। बंगले में पेड़ पौधे लगाने की चर्चा चली तो उन्होंने कहा चलो, देखते हैं, क्या तैयारी है। अवलोकन करते हुए अचानक नजर पड़ी एक नीम के पेड़ पर। उसके एक तरफ कैरी यानी कच्चे आम लटके दिखे। पास जाकर देखा तो आम का पेड़ तो कही था ही नही। गौर से देखा तो पता चला कि नीम के पेड़ में एक मोटी सी डाल आम की निकली हुई है। उसी में ये आम लगे थे। दर असल ये क्राफ्टिंग का नमूना था। मंत्री जी में कैरी तोड़ी और चखी तो उसमे नीम का कड़वापन नही था। आम का असली स्वाद था और खट्टापन था। उन्होंने साथ में जो लोग थे उन्हें भी टेस्ट कराया। 

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पेड़ कई वर्षों पुराना है। करीब 20 से 25 साल पुराना।उन्होंने कर्मचारियों से इस पेड़ का विशेष खयाल रखने को कहा। साथ इसका वीडियो बनाया और शेयर भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल को नजदीक से जाकर देखा तो मन गदगद हो गया। किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है।

img202405241832107649202199391561089
img202405241832261599732503969448894

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles