MP में लॉन्च होगा लोकपथ ऐप, गड्‌ढों वाली सड़कों की फोटो खींचकर सरकार को बताएं,   इंजीनियर ने समय पर दुरुस्त नहीं किया तो होगी कार्रवाई

भोपाल । प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कों में होने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर आम जन विभाग के लोकपथ ऐप पर अपलोड कर सकेंगे। यह ऐप जल्दी ही विभाग की ओर से लॉन्च किया जाएगा।

ऐप की खासियत यह है कि इसमें फोटो खींचकर अपलोड करने के बाद जियो टैगिंग से यह सीधे संबंधित इंजीनियर और उसके सीनियर अफसर तक पहुंच जाएगा। अगर समय पर उसे दुरुस्त नहीं किया गया तो संबंधित इंजीनियर के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री ने ऐप को लेकर ली बैठक
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंत्रालय में विभाग के प्रमुख अधिकारियों के साथ सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के सशक्तिकरण के लिए बनाई जा रही लोक-पथ ऐप (पॉट होल रिपोर्टिंग ऐप) के संबंध में बैठक की।
बैठक में बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। मंत्री सिंह ने लोकपथ ऐप (पॉट होल रिपोर्टिंग ऐप) निर्माण के साथ ऐप को शीघ्र ही कार्यांवित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि इस एप के माध्यम से आम नागरिक अपने मोबाइल से गड्डों की जियो टेग्ड फोटो खींच कर विभाग को सूचित कर सकेंगे। गड्डों का फोटो जीपीएस लोकेशन के साथ संबंधित कार्यपालन यंत्री को प्राप्त होगा।

जिससे गड्डों की मरम्मत तेजी से और सही तरीके से की जा सकेगी। निर्धारित समय सीमा में गड्डों की मरम्मत के बाद संबंधित इंजीनियर सुधार कार्य का फोटो पुनः मोबाइल एप से अपलोड करेंगे।
इस प्रक्रिया के पूरा होने पर नागरिक को सूचना प्राप्त होगी जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही तय की जा सकेगी। इसके अलावा राज्य स्तर पर शिकायतों की निगरानी और निराकरण की भी व्यवस्था की जाएगी ताकि सड़कों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके। बैठक में सड़क प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles