MP: परिवहन चेक पोस्टों पर रोकी जाए अवैध वसूली, निजी बस ऑनर्स एसोशियेशन ने नितिन गडकरी व CM मोहन यादव से की मांग

भोपाल । प्रदेश में चेक पोस्टों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। सभी दस्तावेज होने के बावजूद बस चालकों और मालिकों को अधिकारी एवं कर्मचारियों ‌द्वारा चालान करने के नाम पर भय बताकर अवैध वसूली की जा रही है। उगाही नहीं दिए जाने पर गुंडागर्दी की जाती है। कई-बार शिकायतों के बाद भी न तो अवैध वसूली रुकी है और न ही संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में परेशान होकर निजी बस ऑनर्स एसोशियेशन ने नितिन गडकरी व CM मोहन यादव को पत्र लिखकर रोक लगाने की मांग की है।

प्रदेश के बेरियरों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली खुलेआम जारी है। सबसे ज्यादा वसूली ट्रक वालों से की जाती है जिससे ड्राइवर और मालिक दोनों परेशान हैं। वहीं दूर-दराज के नाकों पर तो यह काम खुल्लमखुल्ला किया जा रहा है। ड्राइवरों, मालिकों और परिवहन व्यवसायियों का आरोप है कि इन चेकपोस्टों पर जांच के नाम पर वाहन को रोका जाता हैं। सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद भी चालानी कार्रवाई का भय दिखाकर वाहन चालकों से पैसे मांगे जाते हैं। साथ ही ड्राइवरों को फर्जी रसीद तक भी थमा दी जाती है।

निजी बस ऑनर्स एसोशियेशन ने बताया कि सभी दस्तावेज दिखाने के बाद भी परिवहन चेकपोस्ट पर पैसे लिए जाते हैं। इन जगहों पर सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सीधे ये काम नहीं करते बल्कि बाहरी लड़कों से उगाही का ये काम कराया जाता है। साथ ही अवैध वसूली के लिए सरेआम गुंडा गर्दी को तत्काल रोका जावे अन्यथा प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश आंदोलनात्मक कार्रवाई करेगा।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles