MP : पालकी में विदा हुईं IAS संस्कृति जैन… सिर्फ 15 महीने के भीतर छोड़ी अपनी छाप, भोपाल नगर निगम में सम्हाला कार्यभार

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कलेक्टर संस्कृति जैन को सरकारी कर्मचारियों ने पारंपरिक पालकी में बैठाकर भावपूर्ण विदाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शनिवार को जिले की नई कलेक्टर शीतला पटले के स्वागत और संस्कृति जैन की विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में जिले भर के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

screenshot 20251006 203746929605067318999102

कार्यक्रम के बाद संस्कृति जैन और उनकी दोनों बेटियों को पालकी में बैठाकर कर्मचारियों ने विदाई दी. इस अनोखी विदाई का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया. बता दें कि आईएएस अफसर संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर तबादला किया गया है. अपने 15 महीने के कार्यकाल में उन्होंने ‘लाडली बहन योजना’ को अटल पेंशन से जोड़ने और प्राथमिक स्कूलों में ‘डेस्क बेंच गिफ्ट’ करने की योजनाएं शुरू की थीं. महिला आईएएस अफसर की इस अनोखी विदाई ने सिवनी में उनके प्रभावी और लोकप्रिय कार्यकाल की यादें छोड़ दी हैं.

भोपाल पहुंचकर नवनियुक्त नगर निगम भोपाल कमिश्नर संस्कृति जैन के पदभार गृहण किया। उन्हें प्रभारी आयुक्त अंजू अरुण कुमार ने प्रभार सोपा.

screenshot 20251006 2039385766229911167735039

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles