भाजपा विधायक हजारी लाल दांगी के पोते ने इंदौर में आत्महत्या की
इंदौर। खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारी लाल दांगी के पोते ने इंदौर में सुसाइड कर लिया। वो यहां एलएलबी की पढ़ाई करने आया था। घटना सोमवार रात की है। शव का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक विधायक हजारी लाल के बेटे बापूलाल का बेटा विजय इंदौर में रहता था। उसने यहां गांधी नगर में सुसाइड कर लिया। सुसाइड के पीछे दोस्ती का विवाद बताया जा रहा है। शव रात को जिला अस्पताल ले जाया गया, तब वहां विधायक के रिश्तेदार पहुंच चुके थे। बापूलाल बिल्डर हैं और पुश्तैनी जमीन पर खेती करते हैं। उनका दूसरा बेटा एमबीए कर रहा



