Gwalior: कलेक्टोरेट कैंपस में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस…युवती ने वीडियो शूट किया

ग्वालियर। ग्वालियर में शुक्रवार को एक युवती के डांस का वीडियो सामने आया है। युवती बॉलीवुड फिल्म ‘मोहरा’ के गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस करते दिख रही है। सामाजिक संगठन का दावा है कि ये वीडियो कलेक्टोरेट कैंपस में शूट किया गया है।

सामाजिक संस्था ने एसडीएम अशोक चौहान को ज्ञापन सौंप कर युवती पर कार्रवाई की मांग की है। संस्था ने कहा है कि ऐतिहासिक और सार्वजनिक जगहों पर इस तरह डांस वीडियो शूट करना गलत है।

जानिए, वीडियो में क्या

वीडियो कब का है और डांस कर रही युवती कौन है, इसके बारे में पता नहीं चल सका है। वीडियो में काली साड़ी पहले युवती गाने की धुन पर डांस करते दिख रही है। बैकग्राउंड में कलेक्टोरेट जैसी दिखने वाली बिल्डिंग दिख रही है।

img 20240712 2214553675304051780056204

सामाजिक संगठन ने की शिकायत

वीडियो पर गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरुआ ने शुक्रवार शाम ग्वालियर कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की है कि ऐतिहासिक स्थल, सार्वजनिक स्थान व अन्य पर्यटन स्थल पर वीडियो बनाया जा रहा है। ऐसा सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए कर रहे हैं। इससे माहौल खराब होता है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles