MP: नायक बनेंगे सीएम मोहन यादव, हवा में उड़ता चौपर कहीं भी लैंड करेगा

भोपाल। आपको अनिल कपूर स्टारर फिल्म नायक तो याद ही होगी। इसमें अनिल कूपर यानी शिवाजी राव मुख्यमंत्री बनकर ताबड़ तोड़ निरीक्षण करते हैं। कार्रवाई होती है। भ्रष्ट अधिकारी- कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया जाता है। मौके पर ही जनता की मांगें पूरी करने का प्रयास होता है।
बस अब मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी मानो नायक बनने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का नया रूप देखने को मिलेगा। सीएम सचिवालय बड़े पैमाने पर इसकी तैयारी कर रहा है।
भ्रष्ट अधिकारी- कर्मचारियों पर कार्रवाई
सीएम डॉ.मोहन यादव अचानक प्रदेश में कहीं भी निरीक्षण करने पहुंच जाएंगे, मौके पर जहां लापरवाही मिलेगी, वहां संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा। अब आपके मन में चल रहा होगा कि ऐसे एक दम सीएम किसी भी जिले में कैसे पहुंच जाएंगे? जी हां, इसके लिए प्रदेश के सभी 52 जिलों में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है।
हर तीन ब्लॉक में एक हेलीपैड बनेगा
अभी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर तो हेलीपैड हैं। अब सीएम के औचक निरीक्षण को देखते हुए सूबे के हर तीन ब्लॉक में एक हेलीपैड बनाया जाएगा। सीएम सचिवालय ने लोक निर्माण विभाग को जगह चिह्नित करने को कहा है। हेलीपैड दो तरह के बनाए जाने की योजना है। लिहाजा, पीडब्ल्यूडी से दो तरह के प्रस्ताव मंगाए गए हैं। सीएम सचिवालय ने पीडब्ल्यूडी से कहा है कि एक अस्थाई और दूसरा स्थाई हेलीपैड के प्रस्ताव बनाकर भेजे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles