MP: भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तिवारी के खिलाफ लोकायुक्त में प्रकरण पंजीबद्ध


भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी रहे जे.पी. धनोपिया ने एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल द्वारा विभाग में प्रायवेट चार पहिया वाहनों के नाम पर वाहनों को अनुबंध कर किराये पर लगाकर आटो और मोटर साईकिल वाहन के गलत तरीके से भुगतान किये जाने संबंधी आरोप लगाये गये थे। उक्त आरोपों में नेताद्वय ने बताया था कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल द्वारा वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबरों में हेरफेर कर चार पहिया वाहनों की जगह आटो एवं मोटर साईकिल वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर पाये गये, जिसका स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लाखों रूपयों का भुगतान किया गया।
नेताद्वय द्वारा सितम्बर माह में पत्रकार वार्ता के माध्यम से लगाये गये आरोंपों के आधार पर लोकायुक्त ने उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुये कार्यवाही की तथा पकरण क्र. 0105/ई/24 के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयप्रकाश अस्पताल केंप, भोपाल के विरूद्व प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
श्री टंडन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में बढ़े पैमाने पर वाहनों के नाम पर हुये भुगतान और उसमें हुये भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए सूचना के अधिकार कानून के तहत स्वास्थ्य विभाग में लगे किराये के वाहनों की जानकारी एकत्र की गई थी, जिसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टचार सामने आया है। लोकायुक्त ने उक्त प्रकरण को पंजीबद्ध कर स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

img 20240608 1611139205004367675935636

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles