Bhopal : पेड़ से टकराई कार, 3 की मौत, एक गंभीर,गाड़ी के परखच्चे उडे़

भोपाल। बैरागढ़ में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य घायल है। मृतकों की पहचान प्रीत आहूजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। प्रीत कपड़े की दुकान चलाता था। विशाल उसी की दुकान में काम करता था। हादसे में घायल राहुल कंडारे को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक्सीडेंट चिरायु अस्पताल के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस और एम्बुलेंस सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। MP04 EA 6004 नंबर की पोलर व्हाइट कलर की हुन्डई वेन्यू कार प्रीत आहूजा के भाई कमलेश आहूजा के नाम पर रजिस्टर्ड है।
होटल में खाना खाने सीहोर गए थे
परिजन ने बताया- चारों युवक सीहोर के दरबार होटल में खाना खाने गए थे। लौटते समय इंदौर-भोपाल हाईवे पर कार पेड़ से टकरा गई। गाड़ी प्रीत चला रहा था। विशाल उसके बगल वाली जबकि राहुल और कमलेश पीछे की सीट पर बैठे थे।
विशाल और प्रीत 12वीं क्लास तक पढ़े थे। पंकज 8वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। तीनों स्कूल फ्रेंड थे। प्रीत घर से बिना बताए ही बड़े भाई की गाड़ी लेकर निकला था।