MP: लांजी के bjp विधायक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- आउटसोर्स भर्ती में आवेदकों से मांगे जा रहे दो-दो लाख रुपए, सीएम से करूंगा चर्चा

बालाघाट। बालाघाट में शासकीय विभागों में अब युवा बेरोजगारों की सीधे और संविदा भर्ती ना कराकर सरकार, गुजरात, राजस्थान और अन्य जगहों की अधिकृत कंपनियों से आउटसोर्स में युवा बेरोजगारों की विभागो में भर्ती कर रही है। शासकीय विभागों में होने वाली आउटसोर्स भर्ती में आवेदकों से दो-दो लाख रूपए लेने का आरोप, भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे ने लगाए हैं।

बुधवार शाम 4 बजे लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे ने प्रेसवार्ता में कहा कि विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण और जनसंपर्क कार्यालय में आने वाले युवा आवेदकों ने उन्हें शिकायत की है कि आउटसोर्स भर्ती में उनसे दो-दो लाख रुपए मांगे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा से स्कूल, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती की गई है और अभी राजस्व एवं महिला बाल विकास विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती होना है। जिसमें आवेदन करने वाले आवेदकों से दो-दो लाख रूपए मांगे जा रहे है और नियुक्ति होती है तो कंपनी, आवेदकों को पूरा पेमेंट ना देकर 6 से 8 हजार रूपए पेमेंट काटकर पैसा देती है।

उन्होंने कहा कि यह उन आवेदकों का शोषण है, जो गरीब परिवार के है और नौकरी की लालसा पाले है, ऐसे में उन्हें तो नौकरी लगेगी ही नहीं है। आउटसोर्स भर्ती में आवेदकों से नियुक्ति के नाम पर रुपए मांगने और कर्मचारियों को राशि काटकर भुगतान करने के मामले में मैं मुख्यमंत्री चर्चा करुंगा। साथ ही विधानसभा में इस मामले को उठाएंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles