BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष के बेटे ने दो युवकों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल

भोपाल। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक पिस्टल को लोड कर दो युवकों को निशाना बना रहा है। एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा की ओर से सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इस संबंध में एक वीडियो शेयर किया गया है।

एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो के संबंध में केके मिश्रा ने बताया है कि दो युवकों को निशाना बना रहा युवक हरदा बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता अग्रवाल का बेटा है। इसका नाम सुमित अग्रवाल है। केके मिश्रा ने आरोप लगाया है कि सुमित नशे में था और उसने दो युवाओं पर पिस्टल चलाई है। उनका आरोप है कि लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में सुमित के पास पिस्टल कहां से आई। उनका कहना है कि पिस्टल यदि लाइसेंसी भी है तो उसे जमा क्यों नहीं किया गया। मिश्रा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता का बेटा होने के कारण युवका को सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles