Bhopal: अधिक फीस मामले में डीपीएस कोलार और सेज इंटरनेशनल स्कूल पर कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के डीपीएस कोलार और सेज इंटरनेशनल स्कूल सहित चार स्कूलों पर अधिक फीस के मामले में कार्रवाई की गई है। इन पर शासन ने जुर्माना भी लगाया है।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरूवार को 4 अशासकीय स्कूलों पर फीस अधिनियम 2017 का पालन न करने के कारण कड़ी कार्रवाई की है। डीपीएस स्कूल कोलार रोड, श्री चैतन्य टेक्नों कोलार रोड, कैपियन स्कूल भौरी और सेंज इंटरनेशनल कोलार रोड भोपाल को पालकों से नियम विरुद्ध शुल्क को वापस करने का आदेश दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अंजनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 4 स्कूलों ने फीस अधिनियम 2017 के नियमों का उल्लंघन किया है। इन स्कूलों पर धारा 9 (9) के तहत जुर्माना भी लगाया जाएगा।






