Bhopal: अधिक फीस मामले में डीपीएस कोलार और सेज इंटरनेशनल स्कूल पर कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के डीपीएस कोलार और सेज इंटरनेशनल स्कूल सहित चार स्कूलों पर अधिक फीस के मामले में कार्रवाई की गई है। इन पर शासन ने जुर्माना भी लगाया है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरूवार को 4 अशासकीय स्कूलों पर फीस अधिनियम 2017 का पालन न करने के कारण कड़ी कार्रवाई की है। डीपीएस स्कूल कोलार रोड, श्री चैतन्य टेक्नों कोलार रोड,  कैपियन स्कूल भौरी और सेंज इंटरनेशनल कोलार रोड भोपाल को पालकों से नियम विरुद्ध शुल्क को वापस करने का आदेश दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अंजनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 4 स्कूलों ने फीस अधिनियम 2017 के नियमों का उल्लंघन किया है। इन स्कूलों पर धारा 9 (9) के तहत जुर्माना भी लगाया जाएगा।

danish kunj6985622217343716632

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles