Bhimbetka: भीमबेटका में मौजूद है लाखों वर्ष पुराना इतिहास, रॉक पेंटिंग

भोपाल।  भोपाल से 45 किमी दूर रायसेन जिले के भीमबेटका की रॉक पेटिंग दुनिया के पुरातत्वविदों के आकर्षण का केंद्र है। यूनेस्को (unesco) ने इसे मानव विकास के आरंभिक स्थल के रूप में चिह्नित करते हुए विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है। दक्षिण एशियाई पाषाण युग की शुरुआत हुई थी।

भीमबेटका में करीब 750 रॉक पेटिंग हैं। इनमें से एएसआइ ने 15 को चिह्नित किया है। आदि मानवों ने यहां शैलचित्र और शैलाश्रयों रॉक शेल्टर्स में नृत्य, संगीत, आखेट, घोड़ों और हाथियों की सवारी को दिखाया है। इसके अलावा बाघ, सिंह, सुअर, हाथी, कुत्ता, घडिय़ाल आदि जानवरों की तस्वीरों को चित्रित किया गया है। इसके साथ ही भीमबेटका की दीवारों धार्मिक संकेतों से भी सजी हुई हैं। ऐसा माना जाता है कि ये स्थान महाभारत के चरित्र भीम से संबंधित है। इसी से इसका नाम भीम बेटका पड़ा।

आश्चर्यचकित करने वाली कलाकारी
रातापानी अभ्यारण्य के अंदर विंध्य पर्वतमाला के चट्टानी इलाकों में की गयी चित्रकारी आस्ट्रेलिया के काकाडू नेशनल पार्क और फ्रांस के लासो गुफा में की गयी चित्रकारी से काफी मिलती-जुलती है। ये चित्रकारी प्राकृतिक रंगों से की गयी थी। करीब 3 हजार साल बाद भी इन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
भीमबेटका नाम कैसे पड़ा
ऐसा माना जाता है कि यह जगह महाभारत के भीम से संबंधित है, इसीलिए इसका नाम भीमबैठका, जिसे बाद में भीमबेटका कहा जाने लगा। यहां की दीवारों पर बने हजारों साल पुरानी आर्टके आधार पर इसे इंसानों के विकास का शुरुआती दौर भी कहा जाता है।

भारतीय उपमहाद्वीप में मानव जीवन के सबसे प्राचीनतम चिह्न

भीमबेटका की गुफ़ाएं आदि-मानव द्वारा बनाये गए चित्रों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बनाये गए चित्र भारतीय उपमहाद्वीप में मानव जीवन के सबसे प्राचीनतम चिह्न हैं। यहाँ पर अन्य पुरातात्विक अवशेष भी मिले हैं जिनमें प्राचीन किले की दीवार, शुंग-गुप्त कालीन अभिलेख, पुराने समय में बनाया गया भवन और परमार कालीन मंदिर के अवशेष शामिल हैं।

img 20240424 2000312438159470159766200
Bhimbetka: भीमबेटका में मौजूद है लाखों वर्ष पुराना इतिहास, रॉक पेंटिंग 3

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles