MP: संचालनालय में अटैच सभी शिक्षक और प्रोफेसर हटा दिए गए

भोपाल। आयुक्त, उच्च शिक्षा, भोपाल निशांत वरवड़े ने दिनांक 26.06.2024 को देर रात आदेश जारी कर उच्च शिक्षा, संचालनालय भोपाल में लंबे समय से जमे सभी शैक्षणिक अधिकारियों को हटा दिया है। यहां कई प्रोफेसर ओएसडी के तौर पर अटैच किए गए थे।

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार से संचालनालय भोपाल में जमें शैक्षणिक अधिकारी अपने मूल दायित्व कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य को छोड़कर लंबे समय से बाबूगिरी में लगे हुए थे कई बार इन अधिकारियों को हटाया भी गया किंतु धनबल और रसूख के कारण यह पुनः वापिस आ जाते थे। अब मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं शैक्षणिक स्टॉफ की कमी को पूरा करने के लिए अपने मूल दायित्व को छोड़कर बाबूगिरी में लगे सभी शैक्षणिक अधिकारियों को अपनी मूल पदस्थापना पर वापिस करने का फ़रमान जारी कर दिया हैं।

अब यह देखना होगा कि संचालनालय से हटाए गए अधिकारियों के धनबल और रसूख के सामने मोहन सरकार टिक पाती है या फिर घुटने टेककर इन अधिकारियों को पुनः वापिस बुला लेगी। वैसे मोहन सरकार के इस फ़ैसले से कॉलेजों के विद्यार्थियों को अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलेगी साथ ही शैक्षणिक स्टॉफ की कमी से जूझ रहे कॉलेजों को भी राहत की सांस मिलेगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles