MP: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश की 9 सीटों पर 140 प्रत्याशी


भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 9 लोकसभा सीटों पर सोमवार को नाम वापसी होगी। दोपहर 3 बजे तक मुरैना, भिंड, गुना, ग्वालियर, विदिशा, भोपाल, सागर, राजगढ़, बैतूल के उम्मीदवारों की फाइनल स्थिति क्लियर हो जाएगी। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इस फेज में कुल 223 नामांकन जमा हुए और स्क्रूटनी के बाद 140 कैंडिडेट्स शेष रह गए हैं। पहले चरण में 88 और दूसरे फेस में 80 कैंडिडेट चुनाव मैदान में रहे हैं।
लोकसभा मुरैना में 16 प्रत्याशी, भिंड में 8, ग्वालियर में 21, गुना में 17, सागर में 14, विदिशा में 16, भोपाल में 25, राजगढ़ में 15 और बैतूल 8 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र मुरैना में 2, भिंड में 1, ग्वालियर में 1, विदिशा में 4, भोपाल में 3, राजगढ़ में 1 और बैतूल में 1 उम्मीदवार के नाम निर्देशन-पत्र जांच के बाद रिजेक्ट कर दिए गए हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा बाकी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद तीसरे चरण में चुनाव लडऩे वाले कैंडिडेट्स के चुनावी खर्च का मीटर भी चालू हो जाएगा।
भोपाल लोकसभा सीट पर आज नाम वापसी
भोपाल लोकसभा सीट पर भरे गए नॉमिनेशन की जांच के बाद आज नाम वापसी हो रही है। दोपहर 3 बजे तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकेंगे। कांग्रेस की जयश्री हरिकरण ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने डमी के रूप में कांग्रेस से 3 नामांकन भरे थे, जो निरस्त हो गए। लेकिन, चौथा नामांकन निर्दलीय के रूप में भरा था। चूंकि, चौथा नामांकन निर्दलीय के रूप में भरा था। इसलिए वह सही पाया गया था। ऐसे में अब जयश्री मे यह नामांकन वापस ले लिया।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles