UP BJP : जेपी नड्डा बोले – राम मंदिर हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, कांग्रेस परजीवी पार्टी..
लखनऊ। जेपी नड्डा ने कहा कि यह सभी पार्टियों को समझ लेना चाहिए कि राम हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं है। राम मंदिर हमारे लिए विचारधारा है। भाजपा जब दो सीटों पर थी तब भी वह मुद्दों पर राजनीति करती थी वह आज भी मुद्दों पर ही राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी है वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत है और जहां वह किसी के साथ है वहां उसका स्ट्राइक रेट 50 फीसदी है। यह पार्टी एक परजीवी बन गई है। वहां दूसरी पार्टी के सहारे खड़ी होकर सत्ता पाना चाहती है। आज कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टियों की ताकत पर खड़ी पार्टी है। यह बात रीजनल पार्टियों को समझनी चाहिए।
नड्डा भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे, जो आज राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में बुलाई गई थी। बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के शीर्ष नेता इस बैठक में आए।
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की पार्टी भी। हमको ये बात समझनी चाहिए कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेवारी मौसमी नहीं है। यह जिम्मेवारी सदैव और निरंतर हमारे कंधों पर है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार हमको समर्थन दिया है तो इसका मतलब यह है कि उसने एक विशेष कार्य के लिए यह जनादेश दिया है। हम पूरे भारत में राजनीति करते हैं। देश का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां भाजपा की उपस्थित ना हो। भाजपा की इस स्थित में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर यहां पहुंची है। कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
हम अपनी उपलिब्ध्यों को लोगों तक पहुंचा सके : योगी
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि विरोधियों ने चुनावी में कुछ मुद्दे फैलाए। उन्होंने एक तरह की साजिश रची। उन्होंने कई सारे झूठ प्रचारित किए। यह सच है कि हम उन साजिशों को पूरी तरह से रोकने में सफल नहीं हो पाए। सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया आज बहुत महत्वपूर्ण है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में क्या चल रहा है इसके भी देखना चाहिए। हमें यह भी देखना चाहिए कि हम अपनी उपलिब्ध्यों को लोगों तक पहुंचा सके हैं या नहीं





