देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश में भ्रम फैलाने
वाली मशीनरी का संचालन प्रधानमंत्री ही कर रहे हैं: कुणाल चौधरी

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जतना पार्टी फर्जी पार्टी है, इनके लोग फर्जी हैं, फर्जी बातें करते हैं और झूठी बातें कर फर्जी गारंटी देते हैं। भाजपा राज में मध्यप्रदेश और देश में स्थिति भयावह है। महिलाओं, युवाओं, किसानों सभी वर्ग के लोगों में निराशा और हताशा है। यह देश मे पहली बार हो रहा है जब देश का प्रधानमंत्री ही भ्रम फैलाने वाली मशनरी का संचालन करने लगे हैं दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मे प्रधानमंत्री के भाषणों मे रोजगार, विकास, प्रगति और देश की एकता और अखंडता मजबूत करने का विजन होना चाहिए लेकिन अफसोस उनके भाषणों मे होता है सिर्फ झूठ, भ्रम और ऐसा करने मे थोड़ी भी नहीं श्रम उनका एक ही एजेंडा है। देश तोड़ो, समाज तोड़ो, चुनी हुई सरकारें गिराओं और लोकतंत्र तथा देश को नुकसान पहुंचाओं, प्रधानमंत्री के भाषण मे उच्चता और शिष्टता दोनों गायब है, इसलिए उनके भाषण से मुख्य मुद्दे भी गायब है।
श्री कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए अपने विजन को न्याय पत्र के माध्यम से देश की जनता के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने अपनी 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा एवं 6700 किलोमीटर की दूसरी बार की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों से सीधे संवाद कर उनके दुख दर्द एवं समस्याओं को समझा और उनके समाधान को इस न्याय पत्र में शामिल किया है।
श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र-2024 जारी किया गया है, जिसमें दिशा भी है और दृष्टि भी है। सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं एवं सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय को लेकर इस न्याय पत्र में प्रावधान किये गये हैं। इस समावेशी एवं सामाजिक न्याय पत्र के माध्यम से कांग्रेस अपनी परंपरानुसार देश के नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाना चाहती है।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए तरह-तरह हे हथकंडे अपनाती है, लूट और भ्रष्टाचार से विधायकों की खरीद-फरोख्त करती है। भाजपा की एक फर्जी टोली बनाई गई है, जब सत्ता को गिराने की बात आती है तो न जाने कहां-कहां से लूट और भ्रष्टाचार के पैसे आ जाते हैं जिस तरीके से उनके हाव-भाव सत्ता को गिराने के लिए होते हैं, हर पराकाष्ठा को पार करने का काम बीजेपी करती है लेकिन सच्चाई यह है कि अब उनकी साख गिरती जा रही है। सत्ता में आने के लिए जिस तरह की बाते कर प्रलोभन देते हैं और सत्ता में आने के बाद सब भूल जाते हैं और जब 5 साल बाद फिर चुनाव का समय आता है तो दूसरे भ्रमजाल में जनता को बरगलाया जाता है।

लेकिन लोकतंत्र में जनता का अधिकार है कि जो वादे किये उन्हें पूरा करायें और उन अधिकारों और संविधान को याद दिलाने के लिए अगर कोई है तो वह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया है।
श्री चौधरी ने कहा कि आज इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से कुछ बातें आपको बचना चाहता हूं। मप्र में दो चरणों में हुए मतदान में जिस तरह से दिख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नफरत और झूठे वादों से हमारी बहन नाराज है, हमारी बहनों का लगभग 11 प्रतिशत वोटिंग परसेंट कम हुआ है, 12 सीटों पर हुये मतदान में पिछले चुनाव की अपेक्षा 15 से 17 प्रतिशत वोटिंग परसेंट मध्य प्रदेश में अब तक हुए मतदान में कम हुआ है। देश के प्रधानमंत्री जिन शब्दों का उपयोग करते है, बहुत ही निंदनीय है। जिन गारंटीयों को लेकर मोदी जी आए थे उन पर एक भी बात नहीं करते। नफरत, भ्रम फैलाने और अपशब्दों का उपयोग बीजेपी करती है। भाजपा राज में जनता का  लोकतंत्र पर से भरोसा उठ गया है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी हर बात में फर्जी बात करती है, 2014 में फर्जी बातें की थी कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, विश्व से  काला धन लायेंगे, महंगाई कम करेंगे, पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने और किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी, क्या युवाओं को रोजगार मिला, काला धन लाये। ये लोग केवल झूठ और नफरत की राजनीति करते हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव में किसानों को गेहूं और धार के 2700 और 3100 रूपये क्विंटल गेहूं और धान की बात की, किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही। बड़े-बड़े विज्ञापनों से भ्रम फैलाया गया लाडली बहनों को 3000 देंगे, 450 में गैस सिलेंडर देंगे, युवाओं को रोजगार की बात कही गई थी, लेकिन न तो महिलाओं को 3000 मिले और न ही 450 में सिलेण्डर दिया। भाजपा ने हर वर्ग को छलने का काम किया है और आज उसी का नतीजा है कि लाडली बहनों द्वारा भाजपा को घर बैठाने के लिए वोट प्रतिशत कम हुआ है। दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत में है, रोजगार को लेकर पिछले एक दशक में बदहाली ही बदहाली है। साल 2000 के बाद से औपचारिक रोजगार का अनुपात लगातार बढ़ रहा था लेकिन 2018 के बाद इसमें भारी गिरावट आई है. ठेके पर आधारित नौकरियों में इजाफा हुआ है। मोदी सरकार ने नौकरियों को ठेकेदारों के बीच उलझा दिया है। ज्ञान को ठेका पद्धति मे डाल देने का यह कितना बड़ा अपराध है।
श्री चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों मोदी सरकार के इस दावे के बाद कि 25 करोड़ लोग ग़रीबी रेखा से बाहर आए हैं, 25 करोड़ लोग ग़रीबी से बाहर आए हैं तो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन क्यों देने की जरूरत पड़ी है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की ताजा रिपोर्ट कहती है कि देश के बेरोजगारों में 80 फीसदी युवा हैं। साल 2000 में युवाओं में बेरोजगारी दर 35.2 फीसदी थी जो 2022 में बढ़कर 65.7 फीसदी हो गई।
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा में जो लोग मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे थे आज उन्हें फर्जी पार्टी टोली का अध्यक्ष बना दिया, इनके राष्ट्रीय नेता 370 की बात करते हैं, फर्जी जॉइनिंग टोली के अध्यक्ष बनाकर रोज फर्जी आंकडे पेश कर रहे हैं, कहते थे कि हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाना है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताते हैं, इनके पन्ना प्रमुख भी फर्जी है, इनकी पार्टी फर्जी है, इनकी घोषणा फर्जी है, उसका नतीजा देखने को मिला कि हर बूथ पर भी उनके 370 वोट कम पड़े। भाजपा के नेता अमित शाह ने कल एक बयान में कहा कि जहां-जहां वोट कम पड़ेंगे, वहां मंत्रियों को हटाया जाएगा। 
श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा अपने आपको विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताती है, मोदी को विश्व गुरु बताती है इनकी घोषणाएं भी फर्जी है उनकी पार्टी फर्जी है। रीवा में 49 प्रतितशत वोटिंग हुई तो क्या यहां से मंत्री राजेंद्र शुक्ला को हटाएंगे, पहलाद पटेल को हटाएंगे, ऐसे तमाम मंत्री हैं, जिनके क्षेत्र में वोट प्रतिशत कम हुआ है, आज के आज ही हटाए अमित शाह इन मंत्रियों को हटाये। भाजपा कभी भी मूल मुद्दों पर बात नहीं करती, देश के अंदर हालत क्या है, देश के गृहमंत्री चीन पर क्यों चू तक नहीं बोल रहे हैं, मणिपुर हिंसा पर कोई बात नहीं हो रही है, इतना ही नहीं प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के क्षेत्र में भी वोटिंग कम हुई है तो क्या वी.डी. शर्मा को भी हटाया जायेगा। खजुराहों में भाजपा ने षड्यंत्रपूर्वक इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव का नॉमिनेशन निरस्त करा दिया, उसके बाद भी वोटिंग कम हुई, क्या अमित शाह है अपनी बात पर अड़ग रहेंगे।
श्री चौधरी ने कहा कि हिंदुस्तान को विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति कैसे बनाया जाता है बड़े-बड़े उद्योग कैसे लगाया जाता है तो यह डॉक्टर मनमोहन सिंह जी से सीखना चाहिए था। मैं भाजपा के नेताओं से कहना चाहता हूं कि भाजपा के बड़े से बड़े नेता आऐं और हमारे न्याय पत्र के ऊपर चर्चा करें। भारतीय जनता पार्टी फर्जी बातें करती है फर्जी गारंटियां देती है। महिलाएं भाजपा से नाराज से नाराज है फर्जी आंकड़ों से फर्जी गारंटीयों से देश की जनता का मन भर चुका है देश में लोकसभा के जो नतीजे आयेंगे उसमें भाजपा पिछड़ रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles