मुंबई। एनसीपी (SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर ईमानदारी के लिए कोई ओलंपिक मेडल होता, तो राहुल गांधी उसे जरूर जीतते।
महिला आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रिया सुले ने कहा कि हाल में लाया गया बिल असल में महिलाओं के आरक्षण का नहीं, बल्कि परिसीमन (Delimitation) से जुड़ा है। उनका दावा है कि महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक पहले ही 2003 में पास हो चुका है और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है।
उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर महिला आरक्षण लागू होने में देरी हो रही है, तो सरकार को यह बताना चाहिए कि जनगणना प्रक्रिया को तेज क्यों नहीं किया गया।
सुप्रिया सुले ने राज्य में आदिवासी लड़कियों के लापता होने के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई और सरकार से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने एक आईएएस अधिकारी पर स्थानीय लोगों को धमकाने के आरोप को लेकर भी मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने को कहा।
सुप्रिया सुले ने कहा – ईमानदारी के लिए कोई ओलंपिक मेडल होता, तो राहुल गांधी उसे जरूर जीतते..
