MP: मंत्रियों के निज सहायकों की नियुक्ति के आदेश जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ.मोहन यादव की अगुआई वाली सरकार के मंत्रियों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निज सहायक और निज सचिव मिल गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, स्टाफ को लेकर मंत्री लंबे समय से इसे लेकर मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि स्टाफ ना होने से काम प्रभावित हो रहे हैं। गौरतलब है कि करीब 21 मंत्रियों को अपने निज और विशेष सहायक नहीं मिले थे, जबकि इन मंत्रियों ने जनवरी में सरकार के पास जानकारी भेज दी थी कि वो कौन-कौन से अधिकारियों को वे स्टाफ में रखना चाहते हैं।

आज जिनके आदेश जारी किए गए

राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री सहायक ग्रेड- 3 राजेंद्र शर्मा
कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड- 2 दीपक खरे, प्रणव अंबाडकर
तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री निज सचिव शैलेंद्र सिंह चौहान
उदय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड- 3 अंशुल शर्मा
करण सिंह वर्मा, कैबिनेट मंत्री निज सहायक एन. के. विजयवर्गीय
डॉ. कुंवर विजय शाह, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-3 कंचन कुमार श्रीवास्तव
विश्वास सारंग, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-3 विनोद सिंह रावत
नागर सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-3 राजहंस दुबे
चैतन्य कुमार कश्यप, कैबिनेट मंत्री निज सचिव विमल कुमार गुप्ता
ऐदल सिंह कंसाना, कैबिनेट मंत्री निज सचिव शिव दयाल हारोडे
राकेश शुक्ला, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-2 मनोज कुमार जैन
संपतिया उईके, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-2 मुकेश मेहता
नारायण सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री निज सचिव अरविंद सोनगिरकर
कृष्णा गौर, राज्य मंत्री निज सचिव के.के. सिंह बघेल
दिलीप जयसवाल, राज्य मंत्री सहायक ग्रेड-2 यतीन्द्र व्यास
लखन पटेल, राज्य मंत्री निज सचिव एन.के.प्रजापति
दिलीप अहिरवार, राज्य मंत्री निज सचिव अनिल समारी, गंगाराम श्रीवास
प्रतिमा बागरी निज सचिव अजय सक्सेना

Exit mobile version