भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे अचानक सीएम हाउस पहुंचे। दिग्विजय सिंह के पहुंचने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी सीएम हाउस पहुंचे। दिग्विजय सिंह करीब 15 मिनट रुकने के बाद 5:50 बजे सीएम हाउस से रवाना हो गए।
दिग्विजय सिंह के यूं अचानक सीएम हाउस पहुंचने पर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है। मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
असल में तीन दिन से कांग्रेस नर्सिंग घोटाले को लेकर टीटी नगर थाने और फिर अशोक गार्डन थाने में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने गई, लेकिन दोनो ही थानों में एफआईआर दर्ज तो नही हुई, उलटे कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन हो गया। अशोक गार्डन थाने में तो बीजेपी सुंदरकांड करते हुए मिली। यही नहीं कुछ महिलाओं ने कांग्रेस का विरोध भी किया।
अशोक गार्डन वाले प्रदर्शन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मौजूदगी चौंकाने वाली थी। यहां उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने विश्वास सारंग का कई बार बचाव भी किया। जब डेढ़ साल की सरकार बनी, तब भी एक अवैध निर्माण वाले मामले में दिग्विजय ने सारंग का बचाव किया था, जबकि सारंग ने दिग्विजय के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाया और अपशब्द कहने से हुई पीछे नही हटे।
