MP: आखिर क्यों अचानक सीएम हाउस पहुंचे दिग्विजय सिंह…? विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी पहुंचे

भोपाल । पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे अचानक सीएम हाउस पहुंचे। दिग्विजय सिंह के पहुंचने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी सीएम हाउस पहुंचे। दिग्विजय सिंह करीब 15 मिनट रुकने के बाद 5:50 बजे सीएम हाउस से रवाना हो गए।

दिग्विजय सिंह के यूं अचानक सीएम हाउस पहुंचने पर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है। मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

असल में तीन दिन से कांग्रेस नर्सिंग घोटाले को लेकर  टीटी नगर थाने और फिर अशोक गार्डन थाने में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने गई, लेकिन दोनो ही थानों में एफआईआर दर्ज तो नही हुई, उलटे कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन हो गया। अशोक गार्डन थाने में तो बीजेपी सुंदरकांड करते हुए मिली। यही नहीं कुछ महिलाओं ने कांग्रेस का विरोध भी किया।

अशोक गार्डन वाले प्रदर्शन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मौजूदगी चौंकाने वाली थी। यहां उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने विश्वास सारंग का कई बार बचाव भी किया। जब डेढ़ साल की सरकार बनी, तब भी एक अवैध निर्माण वाले मामले में दिग्विजय ने सारंग का बचाव किया था, जबकि सारंग ने दिग्विजय के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाया और अपशब्द कहने से हुई पीछे नही हटे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles