MP: हमें इस बार भोपाल का इतिहास बदलना है, जनता का प्यार हमें मिलेगा: जीतू पटवारी … प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्लेटिनम प्लाजा में भोपाल लोकसभा के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के कुशासन से ऊब गई है। उनकी गारंटी खोखली निकली हैं। कांग्रेस ने जो कहा वही किया। इसलिए इस बार भोपाल में भी हमें मतदाता ओए प्यार मिलेगा और यहां अरुण श्रीवास्तव की विजय के साथ इतिहास बदलेगा।
कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, दीपचंद यादव, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल , जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, आभा सिंह, गुड्डू चौहान, मोनू सक्सेना, संतोष परिहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। पटवारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर अपनी उपस्थित दर्ज कराएं। उन्हें विश्वास दिलाएं कि कांग्रेस ही उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। भोपाल में तो पिछले कई सालों से लोकसभा में सही।प्रतिनिधित्व ही नहीं मिला हो। इस बार कांग्रेस को चुनें और भोपाल में नई क्रांति लाएं। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, प्रवीण सक्सेना में भी संबोधित किया।
कांग्रेस ही आदिवासी समाज की हितैषी : श्रीवास्तव
भोपाल लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने पीसीसी में आदिवासी संगठनों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सही मायनों में आदिवासी समाज की हितैषी है। बीजेपी ने उसका शोषण किया है, वोट के लिए इस्तेमाल किया है। इस बार मौका है, भोपाल में सारे समाज। मिलकर कांग्रेस को जिताएं।

महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न
भोपाल लोकसभा  चुनाव के।सिलसिले में महिला कांग्रेस की एक बैठक हलवा हलवी भवन में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। यहां महिला कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे घर घर जाकर भाजपा के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करें। उनकी सरकार ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है, बेरोजगारी बढ़ी है। ऐसे मुद्दों को लेकर हम मतदाता के बीच जाएं और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएं।

img 20240428 wa00583479476471695309924
MP: हमें इस बार भोपाल का इतिहास बदलना है, जनता का प्यार हमें मिलेगा: जीतू पटवारी ... प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
4
img 20240428 wa00742596794205407046239
MP: हमें इस बार भोपाल का इतिहास बदलना है, जनता का प्यार हमें मिलेगा: जीतू पटवारी ... प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
5

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles